पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफ़ेंस एग्रीमेंट

समझौते के तहत अगर इन दोनों देशों में से किसी भी देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते का नाम “स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफ़ेंस एग्रीमेंट” रखा गया है. इसके तहत अगर इन दोनों देशों में से किसी भी देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की सऊदी अरब यात्रा के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रियाद के अल-यमामा पैलेस में शहबाज़ शरीफ़ का स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाक़ात के दौरान देशों के रिश्तों को और मज़बूत बनाने पर चर्चा हुई.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “दोनों देशों के बीच लगभग 80 साल पुराने रिश्ते हैं, जो भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और रणनीतिक सहयोग पर आधारित हैं. इस समझौते के बाद संबंध में और मजबूती आएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button