नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में होगी ग्रैंड एंट्री

नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा तेज है। जदयू नेता श्रवण कुमार ने पुष्टि की कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे, जिससे युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी होगी।

बिहार में होली से पहले राजनीतिक हलचल तेज है। राज्यसभा चुनाव की दांव-पेच के बीच नीतीश कुमार के बटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा चहूं ओर है। बिहार के मंत्री और JD(U) नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि Nishant Kumar जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे। यह कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा पूरी करेगा, जो उनसे पॉलिटिक्स में आने के लिए कह रहे थे।

इससे पहले जेडीयू के कई सीनियर नेता निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर चुके हैं। वैसे, सार्वजनिक तौर पर निशांत कुमार ऐक्टिव रहते हैं, पॉलिटिकल बयान भी देते हैं, मगर आधिकारिक तौर पर राजनीति में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button