गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई पाठ्यक्रमों में बढ़ी सीटें

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्रों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीए में 30%, एमए में 25% और बीएससी, एमएससी, एमकॉम में 20% सीटें बढ़ाने पर सहमति बनी।

विद्यार्थियों के बीच विभिन्न विषयों की बढ़ती मांग को देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विविध नियमित पाठ्यक्रमों में सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित विभागाध्यक्षों की बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी। सभी बढ़ी सीटों पर प्रवेश स्ववित्तपोषित मोड में दिया जाएगा। अब इसे लेकर तैयार प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रवेश समिति में ले जाने की तैयारी है।
बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक बीए में सेल्फ फाइनेंस मोड में 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी तरह एमए के सभी विषयों में 25 प्रतिशत की सीट वृद्धि हुई है। बीएससी, एमएससी और एमकाम के नियमित पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button