
वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने निकाला
वॉइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स डिनर में फायरिंग के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल बाहर निकाला गया है। गोलीबारी के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मंच पर बैठे थे।
शनिवार रात को वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। घटना के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ड लेडी मेलानिया मंच पर मौजूद थे। फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। CNN ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डिनर के दौरान गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत मंच से हटा दिया।
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तेजी से और बहादुरी से काम किया। ट्रंप ने कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान फ़ायरिंग की घटना की निंदा की है.

