योगी सरकार में शामिल होंगे 6 नए मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है।

योगी कैबिनेट का रविवार को दूसरी बार विस्तार होगा। दोपहर साढ़े 3 बजे 6 नए मंत्री शपथ लेंगे। सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय को मंत्री बनाया जाएगा। उनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत का नाम भी फाइनल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित चेहरों को शामिल किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 3 बजे राजभवन में हो सकता है।

यह योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार है। मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है, जिससे कुल संख्या 8 तक पहुँच सकती है। महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button