FSSAI का दावा डाबर के’100% शुद्ध’, ‘100% प्राकृतिक’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ करते हैं गुमराह

FSSAI ने डाबर को इन भ्रामक दावों वाले उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने को कहा है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के कई प्रमुख खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उत्पादों में मिलावट के कारण नहीं, बल्कि उन पर किए गए भ्रामक ‘100% शुद्ध’, ‘100% प्राकृतिक’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावों के कारण की गई है।

कंपनी को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने का निर्देश दिया गया है।

शहद, गाय का घी, वर्जिन नारियल तेल, तिल का तेल, सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar), नारियल पानी और नारियल का दूध। डाबर ऑर्गेनिक हनी और एप्पल साइडर विनेगर पर बिना वैध FSSAI ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण के ‘जैविक भारत’ (Jaivik Bharat) लोगो पाया गया।

FSSAI के अनुसार, ये दावे खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन करते हैं क्योंकि इनसे उपभोक्ताओं के गुमराह होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button