
अभिजीत के खिलाफ बिना इजाज़त स्कूल में घुसने का आरोप, FIR दर्ज
कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथियों के खिलाफ महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा पुलिस स्टेशन में एक सरकारी स्कूल में जबरदस्ती घुसने, शिक्षकों को धमकाने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र के लातूर जिले की पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य लोगों के खिलाफ बिना इजाजत सरकारी स्कूल में घुसने, क्लास में रुकावट डालने और टीचरों को धमकाने का मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर जिला परिषद उर्दू स्कूल की टीचर 53 साल की सैयद शमशादबानो खैरातली की शिकायत पर औसा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। दरअसल दिपके सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत लातूर के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं
दिपके ने दावा किया कि उनके दौरे के दौरान स्कूल प्रशासन ने बाहर के (दूसरे स्कूल के) बच्चों को लाकर कक्षाओं में बिठाया था ताकि स्कूल में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखे। स्कूल प्रशासन ने इसे झूठा बताते हुए कहा कि इससे स्कूल की बदनामी हुई है।शिक्षकों को धमकी: शिकायत के अनुसार, दिपके ने स्कूल के शिक्षकों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें नौकरी से निलंबित (suspend) करवाने की धमकी दी।

