साइक्लोन शक्ति जल्द भारत में देगा दस्तक

महाराष्ट्र पर साइक्लोन शक्ति का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुष्टि की है कि 2025 का पहला चक्रवाती तूफान 'शक्ति' उत्तर-पूर्वी अरब सागर में बन चुका है।

सर्दियों की एंट्री से पहले इस सीजन का पहला चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ तेजी से महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बन रहा चक्रवात ‘शक्ति’ तीव्र होता जा रहा है।
IMD के अनुसार, चक्रवात ‘शक्ति’ गुजरात के द्वारका से 250 किलोमीटर की दूरी पर टकरा सकता है। हालांकि, इससे पहले चक्रवात मुबंई, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और पालघर में भयंकर तबाही मचा सकता है।
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत मोदक के अनुसार, चक्रवात शक्ति के कारण सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। अरब सागर में उठ रहे इस चक्रवात का असर 4-6 अक्टूबर तक रहेगा। 5 अक्टूबर को यह गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों पर तबाही मचा सकता है।
चक्रवात शक्ति के कारण महाराष्ट्र के तटों पर 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इस तूफान के अभी और तीव्र होने की उम्मीद है।
गुजरात और महाराष्ट्र में 3-6 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्री तटों से दूर रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही राज्य सरकारों ने पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है।
इस साइक्लोन का नाम ‘शक्ति’ श्रीलंका ने रखा है। इस बार साइक्लोन के नामाकरण की जिम्मेवारी श्रीलंका पर थी। यह नाम विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) और एशिया और प्रशांत के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (ईएससीएपी) द्वारा प्रबंधित क्षेत्रीय नामकरण प्रणाली का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button