आंध्रप्रदेश के अमरावती में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी में देश का पहला स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) तैयार होगा, जो चैटजीपीटी और जेमिनाई से आगे भारतीय भाषाओं, संस्कृति और सामाजिक जरूरतों के अनुरूप होगा।

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार एनवीडिया के साथ साझेदारी में अमरावती में भारत का पहला समर्पित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
आंध्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सचिव भास्कर कटमनेनी के मुताबिक यह यूनिवर्सिटी आईआईटी, आईआईआईटी से एकदम अलग है। यहां सिर्फ ग्रेजुएशन नहीं होगा, बल्कि कक्षा 8 से ही एआई को समझने वाले बच्चों को भर्ती करेंगे। उन्हें पीएचडी तक की पढ़ाई कराएंगे। इसके लिए स्कॉलरशिप देंगे। 2028 तक यह काम करने लगेगी। 2029 से एडमिशन होंगे।
इसी यूनिवर्सिटी में देश का पहला स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) तैयार होगा, जो चैटजीपीटी और जेमिनाई से आगे भारतीय भाषाओं, संस्कृति और सामाजिक जरूरतों के अनुरूप होगा। इस यूनिवर्सिटी के जरिए देश-दुनिया के 500 एआई स्टार्टअप्स को भी मदद देंगे। रतन टाटा इनोवेशन हब के ज़रिये छात्रों को लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। इनके समाधान के लिए नए एआई टूल्स यहीं विकसित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button