कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती, नया रेट आज से लागू

गोरखपुर में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 192 रुपये की कमी की गई है, जिससे अब यह 2922 रुपये में मिलेगा।

तेल कंपनियों ने शनिवार (1 अगस्त, 2026) को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती की है. कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम देशभर में क़रीब 200 रुपये तक घटा दिए हैं.

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा 5 किलो वाले फ़्री ट्रेड एलपीजी (एफ़टीएल) सिलेंडर की क़ीमत में भी क़रीब 46 रुपये की कटौती की गई है.

नई क़ीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 192 रुपये घटकर 2,738 रुपये हो गई है. वहीं, 5 किलो वाले एफ़टीएल सिलेंडर की क़ीमत 46.5 रुपये कम होकर 762 रुपये रह गई है.

गोरखपुर में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 192 रुपये की कमी की गई है, जिससे अब यह 2922 रुपये में मिलेगा।

देश के प्रमुख महानगरों में कोलकाता में सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली है. यहां 19 किलो वाले सिलेंडर की क़ीमत 209 रुपये घटकर 2,872.5 रुपये हो गई है.

 

इससे पहले 1 जुलाई को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत में क़रीब 183 रुपये प्रति रिफ़िल की कटौती की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button