
गोरखपुर मुफ्तीपुर में 1.80 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
घंटाघर के मुफ्तीपुर में रविवार को 1.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। इसमें सीसी सड़क, नाली, सीवर और पेयजल की सुविधाएं शामिल हैं।
गोरखपुर वार्ड नंबर-76 घंटाघर के मुफ्तीपुर में रविवार को 1.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। इसमें सीसी सड़क, नाली, सीवर और पेयजल की सुविधाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता पार्षद जियाउल इस्लाम ने की। पार्षद ने बताया कि यह वार्ड की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। इसमें 1150 मीटर लंबी सीसी सड़क, नाली और स्लैब का निर्माण 79 लाख रुपये में, 266 मीटर लंबी फीवर लाइन का विस्तार 39 लाख रुपये में, शुद्ध पेयजल के लिए मिनी ट्यूबवेल की स्थापना 27 लाख रुपये और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का कार्य 20 लाख रुपये में कराया गया।
इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत दिवाली चित्रकारी का काम सात लाख रुपये और शिलापट का निर्माण 5.34 लाख रुपये में हुआ। जियाउल इस्लाम ने कहा कि इन परियोजनाओं से सीधे-सीधे जनता को लाभ मिलेगा और वार्ड को स्वच्छ, साफ-सुथरा और सुविधा संपन्न बनाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर अमीरुद्दीन अंसारी, जुबेर अहमद, रौनक श्रीवास्तव, मोहम्मद मतीनउद्दीन, अशोक यादव, दिलशाद आलम, रमेश यादव, मिनहाजुद्दीन अंसारी, दानिश मुस्तफा, वजीरूल्लाह अंसारी, शाहिद अख्तर, मनोज त्रिपाठी, विक्की मिश्रा, चंद्रभान प्रजापति, अभिषेक पासवान और हीरालाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

