सीएम योगी ने गोड़धोइया पुल को द‍िया तोड़ने का न‍िर्देश, कहा- ‘नया बनाएं’

गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर संत हुसैन नगर के समीप गोड़धोइया नाला पर स्थित जर्जर पुल टूटेगा। मुख्यमंत्री ने इस पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह हिदायत भी दी है कि गोड़धोइया नाला परियोजना के तहत पूर्व निर्धारित सभी कार्य मार्च माह तक जरूर पूर्ण कर लिए जाएं।

बुधवार को निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन का निरीक्षण कर वापस लौटते वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ संत हुसैन नगर के पास गोड़धोइया नाला पर बने पुल पर रुके। उन्हें यह पुराना पुल जर्जर स्थिति में दिखा। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया यह पुल भविष्य में खतरा हो सकता है। इसके स्थान पर नया पुल बनाया जाए।
उल्लेखनीय है कि गोड़धोइया नाला कई दशकों तक उपेक्षा और गंदगी का पर्याय बना रहा। अतिक्रमण के कारण यह एक तरह से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। मुख्यमंत्री ने इसके जीर्णोद्धार के लिए पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना बनवाई। यह परियोजना 474.42 करोड़ रुपये की लागत वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button