
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 को होने वाली टीईटी परीक्षा से एक दिन पहले ठाणे से पेपर लीक हो गया है। इस घटना के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही महाराष्ट में टीईटी का पेपर लीक हो गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हो गया है। पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब रद कर दिया गया है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था.
कुल 4 लाख 28 हज़ार 122 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 2 लाख 26 हज़ार 363 सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था.

