ईरान का सऊदी अरब के एयरबेस पर हमला, कई अमेरिकी सैनिक घायल

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए.

ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए.

बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस हमले में 10 सैनिक घायल हुए हैं.

सूत्रों ने कहा कि, यह हमला मिसाइल और ड्रोन से हुआ था. दो अमेरिकी सैनिक ‘बहुत गंभीर’ रूप से घायल हुए हैं, जबकि आठ ‘गंभीर’ रूप से घायल हुए हैं. सेना की भाषा में इन दोनों का मतलब अलग-अलग होता है.
वहीं, पिछले 24 घंटे में कुवैत में छह ड्रोन गिराए गए हैं. कुवैत नेशनल गार्ड ने एक्स पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.
देश के पोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, “आज सुबह कुवैत के मुख्य कारोबारी बंदरगाह शुवैक़ पर हमला हुआ. इसमें सामान का नुक़सान हुआ, लेकिन कोई इंसानी जान नहीं गई.”
इस बीच, इसराइल की एंबुलेंस सेवा मगेन डेविड एडोम (एमडीए) ने बताया कि एक मिसाइल हमले में तेल अवीव में एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button