लगान, ग़जनी फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे

प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त 2026 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी के दोबारा उभरने के कारण पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा और फिल्म ‘गजनी’ में खलनायक की यादगार भूमिकाएं निभाई थीं।

प्रदीप रावत ने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

“लगान” फिल्म के को-स्टार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने दोस्त के निधन की खबर शेयर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button