जानिए शाहरुख खान के साथ किस अभिनेता ने शेयर किया नेशनल अवॉर्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 2023 की फिल्मों के लिए शाहरुख खान (जवान), रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को सम्मान मिला। मराठी बाल कलाकार त्रेशा ठोसर (नाल 2) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट चुना गया।

सुपरस्टार शाहरुख खान को मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अभिनेता को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला। शाहरुख खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जो उनके 33 साल के फिल्मी करियर में एक ऐतिहासिक पल था।
उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अपना अवॉर्ड रिसीव किया। शाहरुख के साथ बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड को विक्रांत मैसी शेयर कर रहे हैं। विक्रांत ने इस अवॉर्ड को अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए जीता है। रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर रानी ने कहा कि मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान मेरे लिए मेरी दुनिया है। मैं इसे अपने दिवंगत पिता को समर्पित करना चाहती हूं, जिन्होंने हमेशा मेरे लिए इस पल का सपना देखा था। मराठी चाइल्ड आर्टिस्ट त्रेषा ठोसर थीं ने फिल्म नाल 2 में चिमी (रेवती) की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीता।
इस साल शाहरुख खान और विक्रांत मैसी के अलावा कई और सितारे अपने नेशनल अवॉर्ड्स शेयर कर रहे हैं. बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में तेलुगू फिल्म ‘बेबी’ और तमिल फिल्म ‘पार्किंग’, दोनों ने जीत हासिल की थी. वहीं गुजराती फिल्म ‘वश’ के लिए जानकी बोदीवाला और Ullozhukku के लिए एक्ट्रेस उर्वशी, दोनों को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा फिल्म ‘गांधी तथा चेट्टू’ के लिए सुकृति वेणु बंदरेद्दी, फिल्म ‘जिप्सी’ के लिए कबीर खंदारे और ‘नाल 2’ के लिए तृषा थोसार, श्रीवानस और भार्गव, सभी को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button