राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान

केंद्र सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति का एलान किया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला सीडीएस नियुक्त किया है। वह 30 मई, 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है। वह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (GOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति थिएटर कमांड और सशस्त्र बलों के एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वो 31 मई को पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button