
पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने बढ़ाया युद्धविराम
अल जज़ीरा के अनुसार , अमेरिका ईरान के परमाणु विकास और क्षेत्र में उसके प्रभाव को रोकना चाहता है, जबकि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम का बचाव करना जारी रखे हुए है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ा रहा है। अमेरिका साफ किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने ट्रम्प के युद्धविराम बढ़ाने के ऐलान पर सवाल उठाए हैं।
महदी मोहम्मदी ने कहा कि ट्रम्प का युद्धविराम बढ़ाना किसी काम का नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता। उनके मुताबिक घेराबंदी जारी रखना भी बमबारी जैसा ही है और इसका जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प ने युद्धविराम इसलिए बढ़ाया है ताकि अचानक हमले की तैयारी कर सकें। मोहम्मदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान खुद पहल करे।

