अमेरिकी रखेगा वेनेजुएला के तेल पर कंट्रोल, बिक्री की रकम पर भी रखेगा नियंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला से अमेरिका को 30 से 50 मिनयन बैरल तेल मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तेल से होने वाली कमाई पर अमेरिकी राष्ट्रपति को कंट्रोल होगा।

अमेरिकी रखेगा वेनेजुएला के तेल पर कंट्रोल, बिक्री की रकम पर भी रखेगा नियंत्रण
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 3 करोड़ से 5 करोड़ बैरल हाई क्वालिटी तेल देगी जिसे बाजार मूल्य पर बेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे होने वाली कमाई अमेरिका के नियंत्रण में होगी और दोनों देशों के फायदे के लिए इस्तेमाल की जाएगी। ट्रंप ने अपने टुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, मैंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से इस प्लान को तुरंत लागू करने के लिए कहा है। इसे स्टोरेज शिप से ले जाया जाएगा और सीधे अमेरिका में अनलोडिंग डॉक पर लाया जाएगा।
ट्रंप की यह घोषणा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के कुछ दिनों बाद गई है। अमेरिकी सेनाओं ने 3 जनवरी को सुबड़ तड़के एक ऑपरेशन में मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया है जहां उन पर मुकदमा चल रहा है। मादुरो पर अमेरिका में ड्रग और हथियारों की तस्करी का आरोप लगाया गया है। मैनहट्टन कोर्ट में पेशी के दौरान मादुरो ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उनका अपहरण किया गया है।
वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन अभी यह हर दिन सिर्फ 10 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है। यह अक्टूबर 2025 में अमेरिका के औसत रोजाना उत्पादन 139 लाख बैरल से बहुत कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button