होर्मुज बना ‘Strait Of Trump’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का नाम बदलकर 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कर दिया, जिससे अमेरिका-ईरान विवाद और गहरा गया है।

इसके साथ ही ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को शानदार रणनीति बताते हुए कहा कि, तेहरान को हार माननी ही पड़ेगी। जब तक कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ देता, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता है। मालूम हो कि, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर इस समुद्री रास्ते को और भी खतरनाक बना दिया है।

कई रिपोर्टों में कहा गया है कि, नाकाबंदी से ईरान को भारी दिक्कत होने लगी है। वहीं, Axios की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, यूएस के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बातचीत पर बने गतिरोध को तोड़ने के लिए ईरान पर ‘छोटे लेकिन ताकतवर’ हमले की एक योजना तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button