
पूर्वी यूपी के मौसम में दिख सकता है उलटफेर, गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी, जो 23 जनवरी तक पूर्वी यूपी पहुंचेगी। अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी संभव है।
मौसम विभाग का कहना कि पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी, बल्कि जोरदार बारिश भी होगी। ऐसे में गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया और कुशीनगर में मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लंबे समय से छाए कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश पर दो पश्चिमी विक्षोभों का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी, जहां 21 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी की देर रात से बारिश का दायरा बढ़ेगा। 23 जनवरी को यह बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकती है और कई जिलों में व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के भी आसार हैं। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 22 और 23 जनवरी के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि बारिश का यह दौर पूरी तरह खत्म नहीं होगा और आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। मौसम के इस बदलाव से जहां कोहरे से राहत मिलेगी, वहीं ठंड का अहसास एक बार फिर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

