
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष
सरकार और विपक्ष के बीच बजट सत्र में टकराव बढ़ गया है। लोकसभा में लगातार हंगामा जारी है और इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है।
विपक्षी पार्टियां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष में नाराजगी बढ़ रही है और इसकी एक बड़ी वजह स्पीकर का हाल ही में दिया गया एक बयान है, जिस पर खासा विवाद हो रहा है।
सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों की एक बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में यह फैसला हुआ कि यदि स्पीकर लोकसभा में राहुल गांधी को नहीं बोलने देते हैं तो उनके खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। राहुल गांधी के सदन में बोलने को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है।
गया।
लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी और सदस्यों ने मेजें थपथपाकर टीम की जीत की सराहना की।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष के नेता को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार कुछ भी कह सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है। स्पीकर स्वयं कांग्रेस की महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस सदन में विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें बोलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। विपक्ष के प्रति इस तरह का रवैया पहले कभी नहीं देखा गया।

