Board of peace- हमास ने हथियार छोड़ने पर जताया सहमती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' ने मिस्र, कतर और तुर्की की मध्यस्थता से गाजा में युद्ध रोकने के लिए एक बड़ा समझौता करने का दावा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में जारी युद्ध को रोकने के लिए एक बड़ा समझौता हो गया है। उनके ‘बोर्ड ऑफ पीस’ने गाजा में हमास और अन्य सभी हथियारबंद समूह के ‘पूर्ण निशस्त्रीकरण’ पर सहमति बना ली है। ट्रंप ने इसे शांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

ट्रंप के अनुसार, जैसे-जैसे गाजा में निशस्त्रीकरण का काम पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे इजरायली सेना पीछे हटती जाएगी। इसके बाद ‘इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स’ वहां की कमान संभालेगी। यह फोर्स नई फलस्तीनी पुलिस के साथ मिलकर गाजा को सुरक्षित बनाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में 200 से 300 दिनों का समय लग सकता है।

उन्होंने इस समझौते को ‘ग़ज़ा में अंततः एक नई फ़लस्तीनी सरकार के शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’ बताया। अमेरिका की मध्यस्थता वाले ग़ज़ा सीज़फायर प्लान के दूसरे चरण में हमास को हथियार छोड़ने के लिए मनाना शामिल है। इस चरण में ग़ज़ा के पुनर्निर्माण की योजना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button