
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. टीवी डिबेट्स में अपने आक्रामक तर्कों के लिए मशहूर शहजाद के इस्तीफे से सोशल मीडिया पर हलचल सी मच गई है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. शहजाद पूनावाला की ओर से कहा गया है कि जल्द ही इस्तीफे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. 38 साल के शहजाद पूनावाला भाजपा के मुखर प्रवक्त रहे हैं. हालांकि, भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे. 2017 में ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.
बताया जा रहा है कि इस्तीफे की पीछे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र BJP नेतृत्व को सौंपा है.
शहजाद पूनावाला अपनी तीखी बहस करने की शैली और नरेंद्र मोदी सरकार का जोरदार बचाव करने के लिए पहचाने जाते हैं. वह हाल के वर्षों में भाजपा सबसे चर्चित टीवी पैनलिस्ट और सोशल मीडिया पर सक्रिय आवाजों में से एक रहे हैं. दिलचस्प बात यह है एक्स पर उनके बायो में भाजपा का जिक्र नहीं है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है. हालांकि, उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उन्हें अभी भी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है.

