चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ले आया देशभर में बिन मौसम बरसात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा कि मंगलवार सुबह तक इसके भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और उसी रात तक काकीनाडा के पास तट को पार करने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात ‘मोंथा’ मंगलवार को और अधिक शक्तिशाली होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा. ‘मोंथा’ वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है.

इससे तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. चूंकि चक्रवात के आज आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की उम्मीद है, इसलिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है.
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “चक्रवाती तूफान शाम या रात में आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट को पार कर सकता है.” बयान के मुताबिक़, उस समय हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.”
मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 अक्तूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button