
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, 100 से अधिक लोगों की जाएगी नौकरी
अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले के बाद कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। प्रभाव का इस्तेमाल कर नियुक्त किए गए नाते-रिश्तेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जिनकी संख्या करीब 100 है।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद एसआईटी (SIT) जांच में धांधली और भाई- भतीजावाद सामने आया है। इसके चलते मंदिर प्रशासन ने आरोपी कर्मचारियों और नियमों को ताक पर रखकर रखे गए उनके रिश्तेदारों/सिफारिशी लोगों की छंटनी करने का फैसला लिया है, जिससे 100 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है।
जांच में पाया गया कि कैश काउंटिंग और अन्य कार्यों के लिए कई लोगों को बिना पारदर्शी प्रक्रिया के, रिश्तेदारों व सिफारिशों के आधार पर रखा गया था। चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे के बाद मंदिर प्रबंधन अब ऐसे संदिग्ध और सिफारिशी तौर पर नियुक्त कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में है।

