
दिल्ली हाई कोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को मिली बड़ी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की मांग वाली PIL पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की मांग वाली PIL पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। सीजेपी की तरफ से कल (6 जून) को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आयोजन का आह्वान किया गया है। इस संबंध में रोकथाम, नियमन और भीड़-नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश मांगने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई थी
‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ (NGO) ने अवकाश पीठ (Vacation Bench) के समक्ष यह याचिका दायर की थी।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके की अगुवाई में यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।

