दिल्ली और मुंबई का सफर हुआ आसान, गोरखपुर से चलेंगी दो नई अमृत भारत ट्रेनें

गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी हो गई है। ये ट्रेनें पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली और मुंबई आवागमन में सुविधा प्रदान करेंगी।

दिल्ली और मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से सीतापुर के रास्ते दिल्ली और गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के रास्ते बांद्रा के बीच सुविधा संपन्न साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

अमृत भारत गोरखपुर से दिल्ली के बीच की दूरी 14:05 घंटे तथा बांद्रा के बीच की दूरी 22:10 घंटे में पूरी करेगी। अमृत भारत ट्रेन की रेक गोरखपुर पहुंच गई है। न्यू कोचिंग वाशिंग पिट पर सफाई-धुलाई और मरम्मत की तैयारी चल रही है।

रेलवे प्रशासन ट्रेन के संचालन की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गया है। दरअसल, गोरखपुर के रास्ते दर्जन भर अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन गोरखपुर से बनकर अभी तक एक भी अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में गोरखपुर से चलने वाली अमृत भारत ट्रेनों का संचालन दिल्ली व मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों की राह और आसान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button